4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गुलाबीनगर में लो फ्लोर बसों की हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें — देखें वीडियो
Play video

गुलाबीनगर में लो फ्लोर बसों की हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें — देखें वीडियो

जयपुर में आज पांचवे दिन भी लो फ्लोर बसों का संचालन नहीं हुआ।
Google source verification

 

जयपुर।

राजस्थान रोडवेज के प्रदेशव्यापी चक्काजाम के समर्थन में जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के कर्मचारी आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसके चलते जयपुर में आज पांचवे दिन भी लो फ्लोर बसों का संचालन नहीं हुआ। लो फ्लोर बसों के चालक और परिचालक रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने के साथ सरकार से अपनी मांगों पर भी अमल करने की मांग कर रहे हैं। लो फ्लोर बसों के चालक-परिचालक सीकर रोड स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर जेसीटीएसएल टोडी डिपो परिसर में हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, लो फ्लोर बसों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लो फ्लोर बसों का संचालन बंद होने से मिनी बस संचालकों, आॅटो और इ-रिक्शा संचालकों की चांदी हो गई है। यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। उधर जेसीटीएसएल से जुडे कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।गौरतलब है कि लो फ्लोर बसो को जयपुर की लाईफ लाइन माना जाता है और ये शहरी परिवहन की रीढ़ है। ऐसे में इनकी हड़ताल से आमजन खासा परेशान है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़