2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder Price Drop: राजस्थान में LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

LPG Cylinder Price Drop in Rajasthan: राजस्थान के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 1 अप्रैल से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये तक की कटौती की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 1 Apr 2025, 11:07 AM IST

LPG Cylinder Price Drop in Rajasthan

LPG Cylinder Price Drop in Rajasthan: राजस्थान के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 1 अप्रैल से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये तक की कटौती की गई है। इससे राजस्थान में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1790 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1830.50 रुपये का था। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह 806.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा।

कमर्शियल LPG सिलेंडर 41 रुपये सस्ता

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 40.50 रुपये की कमी की घोषणा की। इससे पहले 1 फरवरी को 7 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि दिसंबर में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अभ दिल्ली में नई रेट 1762 रुपये और जयपुर में नई रेट 1790 रुपये होगी।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, मार्च में गैस के दाम 6 रुपये बढ़े थे, जबकि जनवरी में 14.50 रुपये की कमी और फरवरी में 6 रुपये की कटौती की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान में घरेलू LPG सिलेंडर की वर्तमान कीमत 806.50 रुपये है। वहीं, बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के लिए 450 (रियायती दर) रुपये है। राज्य सरकार बीपीएल और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देकर सिलेंडर को सस्ती दरों पर उपलब्ध करा रही है।

होटल, रेस्तरां और हलवाइयों को होगा फायदा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। LPG गैस का उपयोग करने वाले छोटे दुकानदार, हलवाई और अन्य कारोबारी भी इस कमी से लाभान्वित होंगे। बताते चलें कि LPG सिलेंडर की कीमतें टैक्स और परिवहन लागत के आधार पर राज्यों में अलग-अलग होती हैं। राजस्थान में LPG की नई दरें लागू हो चुकी हैं और इसके चलते व्यवसायों को थोड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: CM भजनलाल ने दिया बच्चों को तोहफा, खातों में पहुंचे 260.93 करोड़ रुपए