6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदन दिलावर व चंद्रकांता मेघवाल सीट बदलने पर अड़े

राजेन्द्र राठौड और नरपत सिंह राजवी की सीट बदलने के बाद सीट बदलने का लगाया ज्यादा जोर

less than 1 minute read
Google source verification
मदन दिलावर व चंद्रकांता मेघवाल सीट बदलने पर अड़े

मदन दिलावर व चंद्रकांता मेघवाल सीट बदलने पर अड़े


भारतीय जनता पार्टी में टिकट कटने के बाद बगावत का बवाल तो जारी है। अब पार्टी में एक नया पेच फंस गया है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को चूरू की जगह तारानगर से चुनाव लड़वाया जा रहा है। इसी को आधार बना कर दो अन्य विधायक भी सीट बदलने पर अड़ गए हैं, जिस पर फैसला करना भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राठौड़ की सीट बदलने और राजवी को विद्याधर नगर की जगह चित्तौड़गढ से टिकट दिया गया है। इसके बाद से ही एस सी के दो विधायक सीट बदलने पर अड़ गए हैं। केशोरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल अपनी पुरानी सीट रामगंज मंडी से चुनाव लड़ने का दबाव पार्टी पर बनाए हुए है। वे यहां से 2008 और 2013 का चुनाव लड़ चुकी हैं, वहीं रामगंजमंडी से वर्तमान विधायक मदन दिलावर के भी सीट बदलने की इच्छा की चर्चाएं सियासी गलियारों में तेज है। परिसीमन के बाद वे 2008 का चुनाव बारां-अटरू सीट से लड़े थे, जहां उन्हें हार मिली थी। अब सूत्रों के अनुसार वे इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोर कमेटी और चुनाव समिति की मंजूरी के बाद ही यह संभव हो पाएगा।

पार्टी आदेश स्वीकार्य

पार्टी जो भी आदेश देगी, वहीं से चुनाव लडूंगी। यह बात सही है कि रामगंजमंडी की जनता वहां से चुनाव लडने की मांग कर रही है। मेरी भी इच्छा है कि रामगंजमंडी की जनता की भावना का सम्मान कर वहीं से चुनाव लडूं।— चन्द्रकांता मेघवाल, भाजपा विधायक, केशोरायपाटन