भजनलाल सरकार ने नए जिलों की समीक्षा के लिए 12 जून को डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के संयोजन में कैबिनेट सब कमेटी गठित की थी। जिसमें उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को समिति का सदस्य बनाया गया था। लेकिन, अब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की जगह मंत्री मदन दिलावर को कैबिनेट सब कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।