30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RIP मदन लाल सैनी: : गहलोत-पायलट भी पहुंचे BJP दफ्तर, अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini dies at 75, अंतिम दर्शन के लिए बीजीपी दफ्तर पहुंचे Chief Minister Ashok Gehlot

4 min read
Google source verification
sachin pilot ashok gehlot in bjp office

जयपुर।

राज्य सभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Rajasthan BJP President Madan Lal Saini ) का पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय ( State BJP Head Office ) रखा गया। यहां भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot ) ने भी बीजेपी दफ्तर पहुंचकर सैनी के अंतिम दर्शन किये। गहलोत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ), उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ), पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का बीती रात दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके पार्थिव देह को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया। दिल्ली से पहुंची सैनी की पार्थिव देह को यहां भाजपा कार्यालय पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी समेत अन्य नेताओं ने कंधा दिया।

पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार सीकर स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा।

भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित
प्रदेश भाजपा ने सैनी के निधन की खबर के बाद प्रदेशभर में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बुधवार को जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह भी स्थगित कर दिया।

मदन लाल सैनी का जन्म सीकर के राधाकृष्णपुरा में 13 जुलाई, 1943 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। भारतीय मजदूर संघ मेंं उन्होंने विशेष कार्य किया। वे गुढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 1990 में विधायक चुने गए। वे चार अप्रेल, 2018 को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए। उनको जून, 2018 में प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई। प्रदेश में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा गया। उनके एक बेटा और छह बेटियां हैं।

कोविंद, मोदी, शाह ने जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के नेताओं ने राज्यसभा सांसद तथा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा,''मदन लाल सैनी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन के अनुभवी व्यक्ति होने के साथ साथ वह जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।''

संबंधित खबरें

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,''मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।''

अमित शाह ने अपने शोक संदेश में सैनी को उत्कृष्ट राजनेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनता की मुखर आवाज बताते हुए कहा,''दु:ख की इस घड़ी में मैं सैनीजी के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शांति शांति शांति...।''

नड्डा ने अपने शोक संदेश में सैनी को समर्पित जनसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट समाजसेवी बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश महामंत्री के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री सैनी मजदूर और किसान आंदोलनों के जरिये लगातार आम जनता की आवाज बने रहे। उन्होंने सैनी के निधन को न केवल राजस्थान बल्कि पूरी भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में श्री सैनी के परिवार एवं परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Story Loader