5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawahar Kala Kendra : 2.50 लाख रुपए की Chanderi Saree का जलवा

जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में मृगनयनी मध्यप्रदेश उत्सव 2019 में दिखा हस्तशिल्प का रंग। रैंप पर स्कूल एकेडमी की मॉडल्स की वॉक।

less than 1 minute read
Google source verification
Jawahar Kala Kendra : 2.50 लाख रुपए की Chanderi Saree का जलवा

Jawahar Kala Kendra : 2.50 लाख रुपए की Chanderi Saree का जलवा

जवाहर कला केंद्र ( jawahar kala kendra ) का शिल्पग्राम बुधवार शाम फैशन के रंग में रंगा नजर आया। मिट्टी के चबूतरे पर मॉडल्स ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प कला के परिधानों के साथ वॉक की। शादियों का माहौल होने से दर्शकों की संख्या जरुर कम रही, लेकिन मॉडल्स ने परफॉर्मेंस में कोई कसर नही छोड़ी। हाई बीट्स म्यूजिक के साथ स्टाइल स्कूल एकेडमी की मॉडल्स ने 2.50 लाख रुपए कीमत की साड़ी पहनकर हस्तशिल्प का सौंदर्य बिखेरा। यह फैशन शो ( fashion show ) मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड की ओर से मृगनयनी मध्यप्रदेश उत्सव के तहत आयोजित हुआ।

इस रैंप शो में मॉडल्स ने चंदेरी ( Chanderi Saree ) और महेश्वर साडिय़ों के साथ वॉक किया। प्रदर्शनी रीजनल मैनेजर एम.एल. शर्मा ने बताया कि शो में वे साडिय़ों शोकेस की गई, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस पसंद करती है। इनमें करीना कपूर, विद्या बालन की पसंदीदा साडिय़ां भी है। वैसे तो चंदेरी साडिय़ां 3500 रुपए से शुरू होकर 2.50 लाख रुपए से अधिक की कीमत की है, लेकिन फैशन शो में फेमस डिजाइन को प्रदर्शित किया गया है। उल्लेखनीय है कि हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी 24 नवंबर तक रहेगी।