
RO plant
जमवारामगढ के लालवास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हैण्डपम्प खराब होने से पेयजल व्यवस्था चरमराई गई है। ऐसे में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बांण गंगा नदी के किनारे लगाए गए आरओ प्लाण्ट से भी पानी नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि माफिया रात को प्लान्ट से मीठे पानी के टैंकर भर ले जाते है ऐसे में सुबह ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में माफिया टैंकरों से जलापूर्ति कर चांदी कूट रहे है और पानी के लिए तरस रहे है।
ऐसे में ग्रामीणों ने टैंकरों से पानी ले जाने पर नाराजगी जताई। इस पर गुरुवार को महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।
Published on:
18 May 2017, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.