
जयपुर। भारतीय संस्कृति के संवर्धन व गौ सेवार्थ आठ फरवरी से अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री फांउडेशन की अगुवाई में महाशिवरात्रि महोत्सव प्रबल महाराज की कुटिया, भादरा जिला-हनुमानगढ में होगा। 18 फरवरी, शनिवार तक अनेक कार्यक्रम होंगे। आठ से दस फरवरी तक शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसके बाद 11 फरवरी से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। युवा तपस्वी संत डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य की अध्यक्षता में समर्थश्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर दो से छह बजे तक होगा। साथ ही भागवत कथा से पहले रोजाना सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक व अपरान्ह दो से शाम छह बजे तक 100 कुंडीय पंचदेव महायज्ञ भी होगा। श्रीमद भागवत कथा के अंत में रोजाना शाम छह बजे काशी की दिव्य आरती होगी। 18 फरवरी को शा म सात बजे से सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक होगा। 19 फरवरी को सुबह से ही अखंड भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस पूरे आयोजन में देशभर से साधु-संत व लाखों श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Published on:
31 Jan 2023 11:48 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
