
राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की महारैली 31 जनवरी को, शहीद स्मारक पर होगा प्रदर्शन
जयपुर। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की 31 जनवरी को शहीद स्मारक पर रैली आयोजित होगी। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली का आयोजन होगा। जिसमें राजस्व मण्डल अजमेर, समस्त जिला कलैक्टर कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, तहसील, उप तहसील कार्यालय सहीत उपनिवेशन विभाग, भू्प्रबंध विभाग व संभागीय आयुक्त कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेंगे। संघ प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि तहसीलदार के पदौन्नति में मंत्रालयिक कर्मचारियों के कोटे को यथावत रखने व तहसीलदार सेवा भर्ती में अन्य विभागों की भांति 12.5 प्रतिशत आरक्षण देने, मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी सचिवालय के समान वेतन भत्ते देने, तहसीलदार के रिक्त पदों को जल्द डीपीसी कर भरने, जिला मैन्युअल में संशोधन करने सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन राजस्व विभाग ने अभी तक वित्त विभाग को प्रस्ताव नहीं भिजवाए गए है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैमन ने बताया कि वर्तमान में उपखण्ड न्यायालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के मात्र 3 पद ही स्वीकृत है। जबकि राज्य सरकार की समस्त फ्लेगशिप योजनाओं एवं सरकार को प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की मोनिटरिंग भी उपख्ण्ड कार्यालयों द्वारा ही की जाती है जिसके चलते कार्यभार अधिक होने से संघ द्वारा लगातार नवीन पदो के सृजन की मांग की जा रही है।
Published on:
29 Jan 2023 06:39 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
