
जयपुर . महारानी कॉलेज में अनुष्का माहेश्वरी के नेतृत्व में महारानी छात्रसंघ की तीनों पदाधिकारी उपाध्यक्ष जेबुनिशा, महासचिव संगीता रॉय और संयुक्त सचिव पूनम सामरिया ने पद ग्रहण किया।

तीनों पदाधिकारियों ने कॉलेज के बाहर अनुष्का माहेश्वरी का माला पहना कर स्वागत किया और मिठाई खिलाई।

इस दौरान छात्राओं ने रैली निकाली व छात्राओ व प्रशासन ने हर्षोल्लास के साथ उनका कॉलेज में स्वागत किया।

कॉलेज के बाहर छात्राओ के साथ रैली निकाली व ढोल के साथ छात्राएं नाचती गाती कॉलेज में प्रवेश किया।

प्रशासन ने गुलदस्ते व फूल दिए तथा मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। सभी छात्राओ ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने हूटिंग करके व नाचते हुए जीत का जशन मनाया।

छात्राओं ने तीनों पदाधिकारियों को फूल मालाएं और गुलदस्तें भेंट कर स्वागत किया।