कुर्सी के खेल में फंस गया पेंच...
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है....महाराष्ट्र में सरकार बनाने का न्यौता मिलने के बाद भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है....देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे..बीजेपी ने राज्यपाल से कहा है कि उनसे पास विधानसभा में अकेले सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है और ऐसे में पार्टी अकेले सरकार नहीं बना सकती....भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया है....राज्यपाल ने शनिवार को बीजेपी से सरकार बनाने के लिए पूछा था जिसके बाद आज फडणवीस समेत बीजेपी ने बड़े नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे.... बीजेपी ने कहा कि जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया है लेकिन शिवसेना सरकार गठन के लिए सहयोग करने को तैयार नहीं है. ...ऐसे में हमने राज्यपाल को बताया है कि बीजेपी अकेले महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती....वहीं फिर से शिवसेना ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर राज्य में मुख्यमंत्री उन्हीं की पार्टी का नेता बनेगा... शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अगुवाई में पार्टी विधायकों की बैठक हुई लेकिन इसबार कुछ नया हुआ.... बैठक में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी, जबकि इससे पहले शिवसेना लगातार आदित्य ठाकरे को CM बनाने के लिए कह रही थी....शिवसेना के विधायक मुंबई में एक होटल में रुके हुए हैं, जहां पर रविवार को उद्धव ठाकरे सभी से मुलाकात करने पहुंचे. उद्धव जब बैठक में पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं.... बैठक शुरू हुई तो विधायकों ने सरकार गठन को लेकर अपनी राय रखनी शुरू की और इस बार आदित्य नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांग शुरू हुई
Updated on:
10 Nov 2019, 11:48 PM IST
Published on:
10 Nov 2019, 11:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.