
देवली. अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम देवली पहुंची। इस दौरान समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ, नशामुक्ति तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
टीम में नारायण राठी, अनिल बांगड़, राजेश कोठारी, विजय शंकर मूंदड़ा, अजमेर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण न्याती, संदीप मूंदड़ा, जयदीप बियानी एवं कमल बांगड़ सहित पदाधिकारी शामिल रहे।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में राम लक्ष्मण काबरा, भागचंद आगीवाल, सत्यनारायण बिरला, गोविंद नारायण सोमानी, राधेश्याम मालू, भगवान लढ्ढा, जगदीश तोतला, ओम पनवाड़, मुकेश मालू, शशिभूषण मुंदड़ा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवली. शहर में माहेश्वरी समाज की बैठक में मौजूद सदस्य।
Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am
