4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायलट ने हवा में उड़ाया फ्यूल, दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला; जयपुर के यात्री ने सुनाई आपबीती

उड़ान के दौरान इंजन में फ्यूल लीक होने के कारण पायलट को इस्तांबुल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur passengar

Photo- Patrika Network

दिल्ली से लंदन जा रही ब्रिटेन की वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में रविवार को हादसा होते-होते टल गया। उड़ान के दौरान इंजन में फ्यूल लीक होने के कारण पायलट को इस्तांबुल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान यात्री दहशत में रहे।

जयपुर के यात्री ने बताया, हवा में फ्यूल उड़ाया गया

फ्लाइट में सवार जयपुर निवासी आलोक शर्मा ने बताया कि ड्रीमलाइनर यह बोइंग फ्लाइट रविवार को दिल्ली से सुबह 11:15 बजे लंदन के लिए रवाना होनी थी। लेकिन यह करीब 45 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। उड़ान के लगभग पांच घंटे बाद पायलट को इंजन में फ्यूल लीक का संकेत मिला। खतरे को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।

पायलट ने सबसे पहले प्लेन में भरे फ्यूल को हवा में उड़ाया ताकि लैंडिंग के समय विस्फोट का खतरा न रहे। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस्तांबुल में भी यात्रियों को करीब छह घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। उक्त एयरलाइंन की ओर से लंदन से दूसरी फ्लाइट भेजी गई, जिसमें यात्रियों को आगे रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को लगभग 12 घंटे की अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी।

एयरलाइन ने जारी किया बयान

घटना के बाद एयरलाइन ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। इसमें घटना के बारे में यात्रियों को जानकारी दी गई और खेद भी जताया गया। दूसरी ओर, इस घटना के बाद यात्रियों ने फ्लाइट की तकनीकी खामी पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में करीब 200 यात्रियों सवार थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग