
राजस्थान जहां अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति, शौर्य-पराक्रम और अपने बलिदानों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं कुछ कारण ऐसे भी रहे हैं जिनके कारण राजस्थान के दामन पर दाग भी लगे है। राजस्थान के दामन पर लगे ये दाग कभी नहीं भुलाएं जाए सकत हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
मधुकर टंडन
पूर्व आईपीएस मधुकर टंडन सिपाही की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप में 20 साल से फरार है। उनपर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1997 में अपने अर्दली की पत्नी के साथ दिल्ली के निकट नोएडा के मकान में बलात्कार और यौन शोषण किया।
Sex Scandal in Rajasthan
आरोपी के खिलाफ उनके घर पर तैनात एक सिपाही ने 4 फरवरी 1997 को दौसा के बांदीकुई थाने में अपनी पत्नी का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था।
भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल
राजस्थान में कांग्रेस के शासन काल में अशोक गहलोत सरकार के दौरान हुए भंवरी देवी हत्याकांड राजस्थान का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल माना जाता है। भंवरदेवी हत्याकांड में गिरफ्तार महिपाल मदेरणा इस समय जेल में है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरीदेवी के साथ उनकी अश्लील सीड़ी आने के बाद उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा और सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मदेरणा परिवार के फंसने से राजस्थान और खासकर कांग्रेस की राजनीति में जाटों वर्चस्व में जबरदस्त कमी आई है। महिपाल मदेरणा दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के बेटे है।
बाबूलाल नागर
कांग्रेस के शासन काल में ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक और मंत्री बाबूलाल नागर सैक्स स्कैंडल में फंसे है। बाबूलाल नागर जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ती राज्य मंत्री थे, तब एक महिला ने उन पर उसे सरकारी बंगले पर बुलाकर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले में नागर को जेल में रहना पड़ा। इस बारे में नागर ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। वहीं महिला का कहना था कि नागर अपने रूतबे से इस मामले को रफा—दफा करने में जुटे है। नागर को निचली अदालत ने बरी कर दिया है लेकिन, इस मामले में अपील की संभावना के चलते उन पर संकट अभी बरकरार है।
बीबी मोहंती: परीक्षा में मदद करने के नाम पर युवती से करता रहा रेप
निलंबित आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती रेप के आरोप में कई सालों से फरार चल रहे हैं। जनवरी, 2014 में जयपुर के महेशनगर थाने को निलंबित आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती के खिलाफ रेप की शिकायत कोर्ट से मिली। उसमें 23 वर्षीय एक युवती ने मोहंती पर फरवरी 2013 में विभिन्न जगहों पर रेप करने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि मोहंती ने उसे स्वेज फार्म में बुलाया था और उसने 17 और 19 फरवरी 2013 को उसके साथ रेप किया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती जयपुर के महेश नगर में रहकर सीविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती थी। उसका रूम आईएएस ऑफिसर्स फ्लैट के पास ही था। युवती के अनुसार मोहंती ने खुद को एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बताई थी। मोहंती ने 11 महीने में न केवल उससे रेप किया था बल्कि सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में मदद करने के नाम पर उसका लगातार शोषण किया था।
निहालचंद मेघवाल
मोदी सरकार में पूर्व मंत्री रहे निहालचंद मेघवाल पर भी दुष्कर्म के आरोप लग चुका है। उनके खिलाफ साल 2011 में जयपुर के वाल्मीकि नगर में महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। महिला के वकील के अनुसार निहालचंद मेघवाल, महिला के पति ओमप्रकाश गोडरा सहित 17 लोगों को इस मामले में नोटिस भेजा गया। पीडि़त महिला ने कहा था कि उसका पति ओमप्रकाश नशे की चीज खिलाकर उससे गलत काम करवाता था। इस मामले में आरोपी बनाये जाने के बाद निहालचंद मेघावत ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
फलाहारी बाबा
राजस्थान के अलवर के जाने-माने बाबा 77 साल के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की एक लडक़ी ने कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य पर बिलासपुर थाने में ही एफआईआर दर्ज करवाई थाी। पीडि़ता के बयान के बाद केस अलवर थाने में भिजवा दिया गया। जिसके बाद अलवर पुलिस ने तथाकथित बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की। पुलिस के अनुसार बाबा रेप केस में दोषी पाया गया और इसके बाद यह कदम उठाया गया। आरोपी बाबा के कई बड़े नेताओं से संपर्क था। वह सिर्फ फल ही खाते हैं इसलिए उनका नाम फलाहारी बाबा पड़ा।
आसाराम बापू
विवादित संत आसाराम बापू के खिलाफ पीडि़त नाबालिग लडक़ी की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत करने वाली 16 वर्षीय लडक़ी आसाराम बापू के ही छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल में 12वीं क्लास में पढ़ रही थी। आरोपी आसाराम बापू गत सितंबर, 2013 से न्यायिक अभिरक्षा में है। जोधपुर में केस दर्ज करवाया गया था।
गुरमीत राम रहीम
विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 1999 में अपने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया गया। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने दुष्कर्म के दो मामलों में दस-दस साल की सजा सुनाई। साध्वी दुष्कर्म प्रकरण में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम-रहीम के खिलाफ जयपुर में भी एक अनुयायी की पत्नी को बंधक बनाने का मामला दर्ज है। गुरमीत राम रहीम का जन्म राजस्थान के श्रीगुरूसर मोडिया में 15 अगस्त 1967 में हुआ था।
Updated on:
04 Nov 2017 03:48 pm
Published on:
03 Nov 2017 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
