26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80% के लिए संदिग्ध, फिर भी इंटरनेट यूजर्स में Online News ज्यादा लोकप्रिय

सर्वे : शहरों में सिर्फ 37 फीसदी, गांवों में ऐसे यूजर्स करीब दो गुना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 5 May 2023, 10:45 PM IST

80% के लिए संदिग्ध, फिर भी इंटरनेट यूजर्स में Online News ज्यादा लोकप्रिय

80% के लिए संदिग्ध, फिर भी इंटरनेट यूजर्स में Online News ज्यादा लोकप्रिय

नई दिल्ली. भारत में आधे से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स समाचार पढ़ने और देखने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से 80 फीसदी को इन मंचों के समाचार संदिग्ध लगते हैं, जिनकी प्रामाणिकता जानना मुश्किल होता है। मीडिया कंपनी कांतार और गूगल की एक सर्वे रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन समाचारों को लेकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिलचस्पी (63 फीसदी) है, जबकि शहरी इलाकों में यह सिर्फ 37 फीसदी है। भारतीय भाषाओं में 52 फीसदी (37.9 करोड़) इंटरनेट यूजर्स विभिन्न समाचार ऐप/ वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट, वॉट्सऐप, यूट्यूब आदि पर ऑनलाइन समाचार देखते और पढ़ते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 48 फीसदी लोगों का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम पारंपरिक टीवी चैनलों के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय है। देश में करीब 72.9 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। कांतार ने डिजिटल माध्यम पर आठ भारतीय भाषाओं में समाचार देखने के बारे में 14 राज्यों के 16 शहरों में करीब 4,600 लोगों से बात की और 64 चर्चा सत्रों का आयोजन किया। उसने सर्वे में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के इंटरनेट यूजर्स को शामिल किया।

ज्यादा दिलचस्पी वीडियो देखने में
सर्वे में पता चला कि इंटरनेट यूजर्स की दिलचस्पी वीडियो वाले समाचारों में ज्यादा है। ऐसे समाचार सबसे ज्यादा 87 फीसदी बंगाली यूजर्स पसंद करते हैं। तमिल में यह 81, तेलुगू में 79, हिंदी में 75, गुजराती में 72, मलयालम में 70 और मराठी-कन्नड़ में 66-66 फीसदी है। पढ़े जाने वाले समाचारों की सबसे ज्यादा मांग गुजराती और कन्नड़ (20 फीसदी) में है।

यूट्यूब सबसे आगे
ऑनलाइन समाचार जानने के लिए 93 फीसदी यूजर्स के साथ यूट्यूब सबसे आगे है। सोशल मीडिया को 88, चैट ऐप्स को 82, सर्च इंजन को 61, ऐप्स या वेबसाइट्स को 45 प्रतिशत और ओटीटी या टीवी को 21 फीसदी यूजर्स पसंद करते हैं।