5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुल कर मनाएं मकर संक्रांति, लेकिन जरूर बरतें ये सावधानियां ताकि आपकी खुशियों में ना पड़े खलल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Jan 14, 2019

kite

Makar Sankranti 2019: safety measures during flying kites

जयपुर। आज मकर संक्रांति— 2019 है। जाहिर है परम्पराओं के इस शहर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटने को है। हालांकि पोह फटने से पहले ही छतों पर वो 'काटा-वो मारा' का शोर सुनाई देने लगा है। वक्त और हवा की रफ्तार के साथ ही पतंगों का यह जूनून परवान चढ़ने लगेगा। लेकिन इन सबके बीच जरूरी है कुछ सावधानियां बरतने की, ताकि आपकी खुशियों में खलल ना पड़े।


हम बात कर रहे है पतंगबाजी में काम में आने वाले चाइनीज मांझे की जो पशु पक्षियों के साथ इंसानों पर भी जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले कई दिनों से आप टीवी और अखबारों में देख रहे होंगे, इस चाइनीज मांझे से कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर सामने आती रही है।

आपको बता दें दिसम्बर माह से पंतगबाजी की शुरूआत हो गई थी। तब से लेकर अब तक मांझे से करीब 30 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं करधनी में चाइनीज मांझे में करंट दौड़ने से एक नौ साल की बालिका की भी मौत हो गई। पिछले दिनों मांझे से एक महिला आरएएस अधिकारी भी घायल हो गई थी। इसके अलावा चाइनीज मांझे से बाइक सवार एक पिता-पुत्री की भी जान पर बन आई थी। मांझे से घायल होने वालों में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। वहीं पिछले साल चाइनीज मांझे से दो लोगों की जान चली गई थी। वहीं करीब चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।


इंसानों के साथ साथ यह मांझा बेजुबान पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। अगर एक नजर इस मांझे से पक्षियों से होने वाले नुकसान पर डालें तो

1-03 प्रवासी पक्षी घायल हालत में आए थे चिड़ियाघर में पिछली साल, अब तक 2 आ चुके हैं
2-40 प्रतिशत पंछियों की मौत हो जाती है मांझे से घायल होने के बाद
3-2,400 से ज्यादा घायल पक्षी आए थे मालवीय नगर स्थित पक्षी अस्पताल में पिछली साल

हर बार की तरह इस बार भी यही डर है कि त्यौहार के उत्साह में कई पक्षियों की जान जाएंगी और कई लोग घायल होंगे। ऐसे में यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह त्योहार के रंगों को फीका ना होने दे। अगर हम थोड़ी सावधानी बरतें तो इन सब से बच सकते हैं।

ऐसे बचें
1.टू वीलर चलाते समय हेलमेट का कांच लगाकर चलें और मफलर का प्रयोग अवश्य करें
2.पतंग की डोर से बचने के लिए गाड़ी के आगे लौहे का गार्ड लगवा सकते हैं
3.छोटे बच्चों को आगे बैठाकर गाड़ी ना चलाएं

बेजुबानों का यों रखें ध्यान
1-मांझे की जगह साधा डोर का इस्तेमाल करें
2-कोई पक्षी घायल अवस्था में नजर आए तो हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल करें
3-सुबह और शाम को पतंगबाजी ना करें
4-पतंग की डोर में कोई पक्षी अलझ जाए तो ढील छोड़ दे
5-जिस दिशा में पक्षी नजर आएं उस दिशा में पतंग उड़ाने से बचें

पत्रिका मैसेज
राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीवी लगातार आमजन से चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन के साथ साथ आमजन को भी जागरूक करता आ रहा है। आज फिर हम आपसे अपील करते हैं कि चाइनीज मांझे का इंतेमाल ना करे।