5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन की कागजी रोक, चाइनीज मांझे ने ली मासूम बच्चे की जान

Makar Sankranti 2020: दिसंबर शुरू होने के साथ राजधानी जयपुर में चाइनीज माझे का उपयोग आमजन के साथ साथ पक्षियों को लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है । ( jaipur Makar Sankranti ) हर साल कई मौतें और हजारों लोगों और पक्षियों के पर काटने वाला ये चाइनीज मांझा ( Chinese Manja ) इस साल भी मौत का पैगाम लेकर आया । राजधानी जयपुर स्थित त्रपोलिया बाजार में रविवार शाम को बाइक पर मातापिता के साथ जा रहे चार वर्षीय बच्चे की गर्दन चाइनीज मांझे से कटने पर मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Makar Sankranti 2020,Chinese Manja, jaipur Makar Sankrant

Makar Sankranti 2020: दिसंबर शुरू होने के साथ राजधानी जयपुर में चाइनीज माझे का उपयोग आमजन के साथ साथ पक्षियों को लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है । ( Jaipur Makar Sankranti ) हर साल कई मौतें और हजारों लोगों और पक्षियों के पर काटने वाला ये चाइनीज मांझा ( chinese manja ) इस साल भी मौत का पैगाम लेकर आया । राजधानी जयपुर स्थित त्रपोलिया बाजार में रविवार शाम को बाइक पर मातापिता के साथ जा रहे चार वर्षीय बच्चे की गर्दन चाइनीज मांझे से कटने पर मौत हो गई। अब सवाल ये उठता है कि हर साल कई लोगों की जान लेने वाले इस मांझे पर रोक क्यों नहीं लगती। प्रशासन की ओर से हर बार दावे बहुत होते हैं लेकिन इस मांझे से होने वाले हादसे नहीं रुक पाते ।

हर साल कागजी रोक
शहर में चाइनीज मांझे के विक्रय, भंडारण के खिलाफ प्रशासन की ओर से टीमें बनाकर शहर के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाने, कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं , लेकिन यह निर्देश कागजों में ही दौड़ते नजर आते हैं और ये मांझा बाजार में धड़ल्ले से बिकता है।

पतंग उड़ाते समय ध्यान रखे ये बातें

- जब आप पतंग खरीदे तो उस वक्त चीन वाली डोर की बजाए सामान्य मांझा खरीदकर लाएं। जिससे आप तो सेफ रहेंगे ही बल्कि आप के साथ दूसरे लोग और पशु पक्षी भी सुरक्षित रहेंगे।

-कई बार पतंग बिजली के तारों पर अटक जाती है। इसे निकालने के लिए आप खुद मास्टर न बनें। क्योंकि खंभे से पतंग निकालने के चक्कर में आपको करंट भी लग सकता है।

-पतंग बाजी के शौकीन लोग बिना दिवार की छत से पतंग न उड़ाएं, क्योंकि निगाह पतंग पर रहने के कारण छत से गिरने की संभावना हो सकती है।

-जब भी आप बाइक पर बाहर निकलें तो शरीर को पूरी तरह ढ़ककर रखें खासतौर से आपके गले और मुंह को ।

- पतंग उड़ाने के दौरान फर्स्ट एड किट साथ रखें। कभी-कभी पतंग के मांझेे से हाथ में कट लग जाता है। फर्स्ट एड किट साथ होगा, तो जल्द ही राहत मिलेगी।

-आपकी पतंग के मांझे से सड़क पर चल रहे बाइकर्स को भी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में रोड और हाईवे पर पतंग बिल्कुल भी न उड़ाएं।

-पतंग उड़ाते समय आंखों का विशेष ख्याल रखें। दरअसल, पतंग उड़ाते समय सूर्य की सीधी रोशनी आंखों पर पड़ती है जो आंखों के लिए नुकसानदायक है। सनबर्न और डाइट से संबंधित परेशानी होना आम है।
इसलिए बाहर का कोई भी फूड खाने से बचें।

-पतंग कभी भी पावर लाइन या बड़े बिजली के खंभों के पास न उड़ाएं। क्योंकि अगर मंझा गीला है तो ये पावर लाइन के संपर्क में आ सकता है। ये जानलेवा हो सकता है।