
पतंग उड़ाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहेगा और 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस बार 14 और 15 जनवरी को छुट्टी होने के कारण चारदीवारी समेत जयपुर शहर में जमगर पतंगबाजी होगी। हवा की दिशा पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सुबह और शाम के वक्त हवा की रफ्तार तेज रहेगी, लेकिन दोपहर के वक्त हवा मध्यम गति से चलेगी। हालांकि मौसम साफ होने की वजह से तेज धूप पड़ेगी जो लोगों को पतंगबाजी के दौरान परेशान कर सकती है। सूरज की दिशा दिन में दक्षिण रहती है, इस कारण आंखों में तेज चमक रोशनी आने से पतंगबाजों को थोड़ा परेशान रहना पड़ सकता है।
चार घंटे पतंगबाजी पर रहेगी रोक
मकर संक्रांति पर सुबह और शाम 4 घंटे पतंगबाजी पर रोक रहेगी। पतंगबाज सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा पतंगबाजी में चाइनीज मांझा, प्लास्टिक, सिंथेटिक मांझा और जहरीले मेटल से बने मांझे पर पूरी तरह रोक रहेगी। गृह विभाग ने इसके लिए सभी कलेक्टरों को एडवाइजरी जारी की है।
आज दिनभर चलेगा खरीदारी का दौर
मकर संक्रांति के एक दिन पहले शनिवार को जयपुर में पतंग और मांझा खरीद को जयपुर में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। शहर के हांडीपुरा, किशनपोल बाजार, हल्दियों का रास्ता सहित सभी पतंग बाजारों में जबर्दस्त भीड़ रही। हालांकि इस बार पतंग व मांझा महंगा होने की वजह से लोगों को खर्चे में कटौती करनी पड़ रही है।
15 को चलेगा दान-पुण्य का दौर
मकर संक्रांति पर इस बार 15 जनवरी को दान-पुण्य किया जाएगा। ऐसे में शनिवार को जयपुर में तिल और तिल से बने लड्ड, गजक, रेवड़ी सहित अन्य उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। सोमवार को गायों को चारा, पक्षियों को दाना, गरीबों के भोजन और कपड़ों का दान किया जाएगा।
कळपने की वस्तुओं की खरीदारी
मकर संक्रांति पर महिलाएं 14-14 वस्तुएं दान स्वरूप कळपेंगी। सास-ससुर सहित बड़ों को कपड़े पहनाएं जाएंगे। उधर गलता स्नान के लिए भी अलसुबह से ही लोग गलता तीर्थ में उमड़ेंगे। मकर संक्रांति पर मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी। ठाकुरजी के समक्ष पतंगें अर्पित की जाएगी। शहर के आराध्य गोविंददेवजी चांदी की पतंग उड़ाएंगे। इस दिन ठाकुरजी को तिल के व्यंजनों के साथ फीणी का भोग लगाया जाएगा।
Published on:
13 Jan 2024 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
