5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर भ्रमण पर निकले भगवान अयप्पा, दिखा दक्षिण भारत का रंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Jan 15, 2019

Makaravilakku festival held on Makar Sankranti in Jaipur

Makaravilakku festival held on Makar Sankranti in Jaipur

जयपुर। हाथ में भगवा ध्वज, फूलों से सजे छोटे मंदिर के रूप में भगवान अय्यप्पा की झांकी, लोकनृत्य की प्रस्तुति और हाथों में दीप थाल लिए महिलाएं। सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला तीन दिवसीय मकर विलक्कू महोत्सव के तहत भगवान अयप्पा की शोभायात्रा के दौरान। श्री धर्माशास्त्र सेवा समिति की ओर से टोंक रोड स्थित मस्त महादेव मंदिर से गाजे बाजे के बीच महावीर नगर स्थित भगवान अयप्पा मंदिर, तक शोभायात्रा निकाली गई। भगवान अयप्पा और नेट्टीपेट्टम से सजे हाथी पर भगवान अयप्पा की सोने की तीडंब की झांकी देखने लायक रही। केरल के कलाकारों ने विभिन्न रूपों की झांकियों में सजकर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। दक्षिण भारतीय कला और संस्कृति की झलक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अयप्पा मंदिर विशेष दर्शन के साथ हवन, पूजा, अभिषेक, अष्ट द्रव्य गणपति हवन, महामृत्युंजय हवन, उच्च पूजा हुई। केरल से आए पंडितों ने आरती की। दक्षिण भारतीय वाद्य, तिल के तेल से जले दीप जलाए गए। उधर खातीपुरा स्थित अयप्पा मंदिर में पल्लि उणरत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद निरमाल्य दर्शनम और अभिषेकम हुए। अन्नप्रसादम हुआ। वहीं महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भरतनाट्यम, कथक आदि की प्रस्तुति हुई। देवीनगर स्थित मंदिर में भी कार्यक्रम हुए।