
जयपुर। राज्यपाल कालराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के दौरान समाज की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर वेबीनार को सम्बोधित किया। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ के युवा और महिला विंग द्वारा किया गया।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 को लाकडाउन, स्टे एट होम और सोशल डिस्टेंस से ही मात दिया जा सकता है। राज्यपाल ने युवाओं और महिलाओं का आव्हान किया है कि आत्म विश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला करें और नवाचार करें। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर सकते हैं। मिश्र ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए लोगों का आव्हान किया है।
वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे
राज्यपाल ने कहा कि हम जिस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं, वह समाज के सभी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। जीवन और आजीविका को बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लेकर सभी प्रकार के संकटों में, युवा नेतृत्व वाले संगठन हर जरूरत का जवाब देने के लिए तत्पर रहते हैं। ऎसा ही अब कोविड-19 महामारी के दौरान भी होना चाहिए। कोविड-19 महामारी के बहुआयामी प्रभाव पूरे समाज पर होंगे, जिनमें युवा और महिलाएं भी शामिल होंगी, जिनका डटकर सभी को मिल जुलकर मुकाबला करना होगा।
युवा कम पूंजी से कार्य आरम्भ करें
राज्यपाल ने कहा कि युवा नये उल्लास और दृढ विश्वास के साथ कम पूंजी से कार्य आरम्भ करें। कार्य में कौशल दक्ष बनें। श्री मिश्र ने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि शिक्षा पर कोरोना का प्रभाव आया है। अब शिक्षा को आनलाइन करना होगा। एक अन्य प्रश्न के जबाब में राज्यपाल ने कहा कि अब लोगों की सोच बदली है। लोग स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम के साथ दिनचर्या को व्यवस्थित बना रहे है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रणनीति
भारतीय उद्योग परिसंध की महिला विंग की अघ्यक्ष किरण पोददार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नये सिरे से रणनीति बनाई जा रही है। युवा विंग के अध्यक्ष जलेश आर्य ने बताया कि परिसंघ से तीस हजार युवा अप्रत्यक्ष रूप से जुडे हुए है।
Updated on:
30 May 2020, 5:39 PM IST
Published on:
30 May 2020, 5:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.