शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने मल्लिकार्जुन खरगे के कुंभ स्नान को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ये इस देश के सभी लोगों का अपमान है। कहा कि देश के ही नहीं, जो विश्वभर में गंगा में आस्था रखते हैं, कुंभ में आस्था रखते हैं, उन सभी का अपमान है। दिलावर ने कहा कि जो लोग गंगा में आस्था नहीं रखते हैं, इस देश को अपना नहीं मानते हैं, वही लोग इस प्रकार का बयान दे सकते हैं।