
राजस्थान पुलिस की ममता करेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व
राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल ममता कुमारी काठमांडू में 1 से 10 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सैफ गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीजीपी भूपेन्द्र सिंह तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आम्र्ड बटालियन्स एवं मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने ममता को इस सफलता पर बधाई दी है।
ममता तीन वर्ष की अल्पावधि में भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है, जबकि पांचवीं बटालियन, आरएसी में आने से पूर्व इसका कोई खेल बैक ग्राउण्ड नही था। ममता गत 3 वर्ष से राजस्थान पुलिस महिला कबड्डी टीम के साथ चौगान स्टेडिय़म, जयपुर में अभ्यास कर रही है। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा ने बताया कि ममता साल 2015 में जनरल डयूटी कानिस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर से बेसिक ट्रेनिंग करने के बाद टेलेन्ट सर्च स्कीम के तहत इस खिलाड़ी का चयन किया गया था। बेसिक ट्रेनिंग के बाद दिसम्बर 2016 से पांचवीं बटालियन, आरएसी में संचालित अभ्यास शिविर में लगातार अभ्यास कर रही है। ममता सीकर जिले के गलोडा गांव की रहने वाली है तथा जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पदस्थापित है। ममता पिछले 20 दिनों से एसएआई सेन्टर, रोहतक में नेशनल कैम्प में प्रशिक्षणाधीन है।
Published on:
26 Nov 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
