1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली दस्तावेज से सिम लेकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्त में

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

चेन्नई. एस्प्लेनेड इलाके में नकली दस्तावेज दिखाकर सिम कार्ड खरीदने और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो सिमकार्ड बरामद किए गए। आरोपी बेंगलूरु के राजाजी नगर निवासी संजय वर्मा (53) लंबे समय से नकली ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज़ों के जरिए विभिन्न शहरों में सिम कार्ड खरीदकर धोखाधड़ी करता आ रहा था। बुधवार को फूल बाजार इलाके में एक मोबाइल कंपनी के मैनेजर वेट्रीवेल ने उसके दस्तावेज़ों पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी।
तिरुचि, मदुरै, चेन्नई समेत कई जगहों पर ऐसी धोखाधड़ी
सूचना पाकर एस्प्लेनेड पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच टीम पहुंची। टीम ने जांच में पाया कि संजय वर्मा पहले भी तिरुचि, मदुरै, चेन्नई समेत कई जगहों पर इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ केरल के कई पुलिस स्टेशनों में नकली करेंसी के मामले दर्ज हैं और वह चोरी व धोखाधड़ी के मामलों में भगोड़ा भी है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सिम कार्ड ज़ब्त कर लिए और गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।