
आंधी. जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आंधी थाना पुलिस ने देशी शराब के अवैध रुपए से लाए जा रहे 384 पव्वों के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया, जिसमें शराब को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
थाना प्रभारी आंधी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गत रात को गश्त के दौरान गांव घोरेट के पास एक एक कार को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें देशी शराब के 384 पव्वे अवैध रूप से ले जाए रहे थे । पुलिस ने मौके से आरोपी रायसर थाना इलाके के देवीतला गांव निवासी विजय मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am
