11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब युवक की ज़िंदा जलाकर हत्या! मारने से पहले खूब पिलाई शराब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
man burnt alive

पाली।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित महादेव बगेची के सामने रविवार देर रात को झुलसी हालत में मिले युवक का सोमवार को जोधपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम टूट गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी बुद्धाराम के अनुसार रविवार देर रात ब्यावर के कानजी का धड़ा हाल कुड़ी भगतासनी जोधपुर निवासी दिलीप सिंह (30) उर्फ नाथू पुत्र बहादूर सिंह झुलसी हालत में सड़क पर मिला था। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में उपचार के दौरान उसका दम टूट गया।

मृतक के भाई प्रमोद सिंह ने राजेन्द्र नगर विस्तार निवासी मुकेश राव, उसकी मां सूरज देवी, बहन शोभा, गुड्डी सहित अन्य के खिलाफ जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। शव मृतक के भाई को सौंप दिया गया।

एक-दूसरे की बहनों से लव मैरिज, आपस में साला-बहनोई
उप निरीक्षक पुखाराम ने बताया कि दिलीप ने मुकेश राव की बहन से व मुकेश राव ने दिलीप की बहन से लव मैरिज कर रखी है। मुकेश राव से दिलीप करीब दो-ढाई लाख रुपए मांगता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों में विवाद हो गया।

रविवार को दिन में मुकेश ने फोन कर दिलीप को पाली बुलाया। वह आया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी मुकेश ने उसके भाई को शराब पिलाई और रात में उसे आग लगाकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जोधपुर जिले से ही मानवता को शर्मसार होने वाली घटना सामने आई थी। मंडोर थाना क्षेत्र के पास एक युवक को जिंदा जला दिया गया था। अधजली हालत में युवक आसपास खड़े लोगों से बचाने की मिन्नतें भी करता रहा, लेकिन भीड़ में खड़े लोग वीडियो बनाते रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग