5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूदखाेरी का एक घिनाैना सच:एक करोड के चुकाए पौने दो करोड, फिर भी दाे करोड बकाया निकाला ताे काराेबारी ने दे दी जान

सूदखाेरी का सच:एक करोड के चुकाए पौने दो करोड, फिर भी दाे करोड बकाया निकाला ताे काराेबारी ने अजब तरीके से दे दी जान
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

May 30, 2018

suicide

suicide


जयपुर। मुहाना निवासी प्रोपट्री व माइंस कारोबारी ने सूदखोरों ने एक करोड दस लाख रुपए उधार लिए थे और ब्याज सहित करीब पौने दो करोड रुपए की राशि उसने लौटा भी दी थी। लेकिन सूदखोरों ने ब्याज का खेल इस प्रकार से खेला कि उस पर फिर भी दो करोड के लगभग कर्ज निकाल दिया। कर्ज के लिए लगातार प्रोपट्री व माइंस कारोबारी बाबू लाल यादव पर कुछ इस प्रकार से शिंकजा कसा कि आखिर में उसे मौत को गले लगाना ही पड़ा। पुलिस की जांच में बाबू लाल यादव के सुसाइड की नित नई परतें निरतंर खुलकर सामने आ रही है। इस मामले में आज मानसरोवर थाना पुलिस बाबू लाल का बैंक खाता और मोबाइल का रिकॉर्ड खंगालेंगी। पुलिस इस मामले में मृतक के परिवान जनों के बयान भी दर्ज करेंगी।
थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बाबू लाल ने करीब एक करोड रुपए से अधिक की राशि अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक लोगों से ली थी। वह ब्याज सहित पूरी राशि दे चुका था लेकिन फिर भी उस पर दो करोड रुपए बकाया निकाल कर उसे परेशान किया जा रहा था। परिजनों के बयान लिए जा रहे है। फोन कॉल रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि मुहाना निवासी प्रोपट्री व माइंस कारोबारी बाबूलाल यादव ने मंगलवार सुबह मानसरोवर में अपने दोस्त के घर जाकर मकान की छत से गुजर रही विद्युत लाइन को पकड़ लिया। इससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। अस्पताल में यादव ने अपने भाई को सुसाइड नोट थमाया , जिसमें उसने सूदखौरों से परेशान होने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट में आधा दर्जन से अधिक लोगों के नाम लिखे थे।

बाइस गोदाम से जाती नजर आई कार
सीसीटीवी खंगालने के दौरान पुलिस को लालकोठी सब्जी मंडी से चोरी गई टवेरा कार बाइस गोदाम से गुजरती नजर आई। इस आधार पर पुलिस इस रूट पर पडऩे वाले विभिन्न मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

चोर रास्तों में करवाई नाकाबंदी
पुलिस वाहन के चोरी हो जाने के बाद वाहन चोरों को पकडऩे के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक थाना इलाकों के चोर रास्तों पर कड़ी नाकाबंदी करवा दी है। इनमें बगरू, चाकसू, खोह नागोरियान, चौमूं, कालवाड सहित कुछ अन्य थाना इलाके शामिल है। पुलिस सरगर्मी से चोरी गए वाहन की तलाश कर रही है।