8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan mining leases : बांसवाड़ा और राजसमंद में मैगनीज ब्लॉक का भण्डार

राजस्थान के बांसवाड़ा के कालाखूंटा में मेजर मिनरल मैगनीज ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस की 12.11 प्रतिशत प्रीमियम दर पर ई नीलामी की गई है। राज्य में पहली बार किसी माइनिंग ब्लॉक की कंपोजिट लाइसेंस के रुप में नीलामी की गई है। इससे पहले किसी भी खनिज के लिए खनन पट्टों के लिए नीलामी ही की जाती रही है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan mining leases : बांसवाड़ा और राजसमंद में मैगनीज ब्लॉक का भण्डार

Rajasthan mining leases : बांसवाड़ा और राजसमंद में मैगनीज ब्लॉक का भण्डार

राजस्थान के बांसवाड़ा के कालाखूंटा में मेजर मिनरल मैगनीज ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस की 12.11 प्रतिशत प्रीमियम दर पर ई नीलामी की गई है। राज्य में पहली बार किसी माइनिंग ब्लॉक की कंपोजिट लाइसेंस के रुप में नीलामी की गई है। इससे पहले किसी भी खनिज के लिए खनन पट्टों के लिए नीलामी ही की जाती रही है। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मैगनीज के कंपोजिट लाइसेंस की सफल नीलामी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में माइनिंग क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धी है। राज्य में खनिज ब्लॉकों की प्रीमियम दरों यहां तक कि देश में सर्वाधिक प्रीमियम दरों पर नीलामी होने लगी है जो हमारी पारदर्षी और योजनावद्ध प्रयासों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान रिफाइनरी लिखने जा रही है विकास की नई इबारत

राज्य में मैगनीज के 20 मिलियन टन भण्डार उपलब्ध
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि आरंभिक अनुमानों के अनुसार राज्य में मैगनीज के 20 मिलियन टन भण्डार उपलब्ध है। इसमें मुख्यतः मैगनीज के भण्डार बांसवाडा जिले में हैं, वहीं कुछ भण्डार राजसमंद जिले में भी पाये गए हैं। बांसवाड़ा के कालाखूंटा, तम्बेसरा, रुपाखेड़ा, नयागांव में करीब 17 मिलियन टन संभावित भण्डार है, वहीं राजसमंद के देलवाड़ा तहसील के नेगडिया में 2.16 मिलियन टन भण्डार होने का अनुमान है। कंपोजिट लाइसेंस के अनुसार संबंधित लाइसेंसधारी द्वारा खनिज के अनुमानित भण्डार की खोज का कार्य किया जाएगा व उसके बाद खनन का पट्टा जारी होगा। 6.30 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के कालाखूंटा मैगनीज ब्लॉक में 6.552 मिलियन टन मैगनीज भण्डार होने का आरंभिक अनुमान है। विभाग द्वारा 5 प्रतिशत प्रीमियम पर भारत सरकार के ई—पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ई-नीलामी के रखा गया, इसमें इनिशियल प्राइस ऑफर 7.11 प्रतिशत आई और उसके बाद अंतिम बोली 12.11 प्रतिशत प्रीमियम आई है। ई-नीलामी में तीन निविदादाताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कालाखूंटा सहित मैगनीज के चार ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार किए गए हैं इनमें से तीन ब्लॉक कंपोजिट लाइसेंस व एक ब्लॉक खनन पट्टे के लिए नीलामी के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: आयरन ओर ब्लॉक नीलामी में राजस्थान ने रचा नया इतिहास

मैगनीज बहुत ही उपयोगी धातु
मैगनीज बहुत ही उपयोगी धातु है और इसका उपयोग मिश्रधातु के रुप में किया जाता है। स्टील को फौलाद बनाने के लिए स्टील मेें करीब एक प्रतिशत मैगनीज मिलाया जाता है। मैगनीज स्टील में करीब 13 प्रतिशत मैगनीज होता है। इस स्टील का उपयोग राइफल बैरल, रेलवे की पटरी आदि मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। इसी तरह से एलुमिनियम में मिलाकर ड्रिंक कैन, उर्वरकों, कांच में उपयोग, बैटरी, पेंट यहां तक की दवा उद्योग आदि में भी मैगनीज उपयोग खनिज है। एक मोटे अनुमान के अनुसार दुनिया में कुल उत्पादित मैगनीज में से 90 प्रतिशत उपयोग स्टील में किया जाता है। दुनिया के देशों में मैगनीज का सर्वाधिक उत्पादन चीन मेें होता है। हमारे देश में उडीसा, मध्यप्रदेश, कर्नाटका और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान भी मैगनीज का खोज व खनन करने वाले प्रदेशों में शामिल हो गया है।