1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार आम नहीं है आम, खास लोगों को ही हो रहा नसीब

शहर में महंगा है फलों के राजा आम का स्वाद

2 min read
Google source verification
jaipur

हर्षित जैन / जयपुर . बेहतरीन स्वाद और मिठास के लिए मशहूर दशहरी आम का स्वाद इस बार आम के शौकीनों को खट्टा लग रहा है। आम के दाम दिनों-दिनों आसमान छू रहे हैं। इस वजह से आम आदमी तो भाव पूछकर ही आगे बढ़ रहा है। पिछले साल की बात की जाए तो आम के दामों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हापूस आम की बात करें तो पिछले साल एक दर्जन हापूस आम की कीमत 200 रुपए तक की थी, जो इस साल बढ़कर 300 रुपए के करीब है। मुहाना, लालकोठी, जौहरी बाजार और सांगानेर मंडी की बात की जाए तो यहां भी थोक और खुदरा के भावों में 40 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिल रही है।

इसलिए है आम महंगे
जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि आम की पैदावार में गिरावट की मुख्य वजह वातावरण में गड़बड़ी है। इस साल गर्मी देर से शुरू हुई है और गर्मियां शुरू होने के बाद भी बार-बार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला चलता रहा है। इस वजह से होलसेल बाजार में दाम सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत बढ़े हैं, लेकिन खुदरा बाजार में यह 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। हापूस आम महाराष्ट्र, सफेदा और सौंदरी आम हैदराबाद से शहर में आ रहा है। आम की कीमतें मई माह के अंत तक यूं ही रहने की संभावना है।

सफेदा आम की है डिमांड

मुहाना मंडी में आम के विक्रेता नवल किशोर अग्रवाल का कहना है कि बाजार में सफेदा आम की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है। वहीं बादाम, हापूस, सिंधुरी, सफेदा, तोतापुरी, लंगड़ा आम भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं, लेकिन तेज कीमतों के कारण कम मात्रा में ही खरीद रहे हैं।

यह है कीमत













































आमथोक कीमतखुदरा कीमत
सफेदा35 से 4280
हापूस100 से 140250 से 300
सिंधुरी100160
बादाम5070
सौंदरी आम30 से 5070
लंगड़ा केसर80

110


Story Loader