14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वी राजस्थान को तर करेगा मानसून…. जानें…. कौनसे जिलों में ज्यादा मेहरबान रहेगा मानसून

Mansoon update in rajasthan- राजस्थान में 24 जून से फिर बारिश का दौर संभव, 25 को कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना, 2 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान

2 min read
Google source verification
Weather update: राजस्थान में आज इन छह जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Weather update: राजस्थान में आज इन छह जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून जमकर मेहरबान रहने वाला है। चक्रवात बिपरजॉय के असर से प्रदेश के 5 जिलों में अतिवर्षा होने पर अभी बाढ़़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 24-25 जून से फिर से प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की संभावना जता दी है। हालांकि प्रदेश में मानसून की एंट्री मौसम विभाग 30 जून तक होने की संभावना जता रहा है वहीं 2 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

चक्रवात बिपरजॉय बना मददगार
प्रदेश में चक्रवात बिपरजॉय के असर से कई जिलों में मेघ जमकर बरसे। अतिवर्षा वाले 5 जिलों में अब तक हालात नहीं सुधरे हैं। कई इलाके अब भी जलमग्न हैं वहीं मौसम केंद्र ने अगले दो तीन दिन में फिर से बारिश का दौर शुरू होने के संकेत दे दिए हैं। चक्रवात के असर से बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया को मिल रही आर्द्रता के चलते झमाझम बारिश का दौर प्रदेश को तर करेगा।

मानसून की एंट्री के बाद मौसम ड्राई रहने की आशंका
जयपुर मौसम केंद्र ने इस बार प्रदेश में 30 जून तक मानसून की एंट्री होने का दावा किया है। दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 5 से 20 जुलाई के बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की आशंका है। पूर्वी पाकिस्तान की तरफ से आने वाली शुष्क हवा के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में फिर से पारे में बढ़ोतरी की संभावना है।

चक्रवात ने बदले समीकरण, मेहरबान रहेगा मानसून
प्रदेश में सक्रिय रहे चक्रवात बिपरजॉय के असर से कई जिलों में मानसून की एंट्री से पहले ही सामान्य से अधिक वर्षा अब तक हो चुकी है। ऐसे में एंट्री लेने के बाद फिर मानसून प्रदेश में इस बार जमकर मेहरबान होने वाला है। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा को चक्रवात से बने माइश्चर का सपोर्ट मिलेगा जिसके असर से खासकर प्रदेश के पूर्वी इलाकों के जिलों में मानसून सर्वाधिक मेहरबान रहने की संभावना है।

इन जिलों में मानसून रहेगा ज्यादा मेहरबान
पूर्वी राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, नागौर, जालोर, बाड़मेर,जैसलमेर और जोधपुर जिलों में दक्षिण पश्चिमी मानसून इस बार सबसे ज्यादा मेहरबान रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी इस बार अच्छी मानसूनी बारिश का दौर रहेगा लेकिन पूर्वी इलाकों के जिलों में मानसून के दौरान औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

जयपुर में अलसुबह रिमझिम बारिश का दौर
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में रूक रूक कर बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी जयपुर में बीती रात से घने बादल छाए रहे। वहीं सुबह फिर से रिमझिम बौछारों से शहर भीगा। चक्रवात के असर से प्रदेश के 5 जिलों में अब भी जलप्लावन के बाद हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। सीएम गहलोत आज पाली, जालोर और जोधपुर जिले का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे।