
जयपुर। 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां प्रदेश भाजपा में जोरों पर चल रही है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर जिलों और मंडल स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, पार्टी के विधायक, नेता और कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो दूसरी ओर र स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा। प्रदेश के सभी 1127 मंडलों पर पीएम मोदी का संबोधन होना है। हर मंडल पर सौ-सौ कार्यकर्ता बैठेंगे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
स्थापना दिवस पर घर-घर झंडे
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता जहां अपने-अपने घरों पार्टी का झंडा लहराएंगे तो वहीं पार्टी कार्यालयों और अन्य जगहों पर भी भाजपा का झंडा लहराया जाएगा।
पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड की तैयारियां भी जोरों पर
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड भी इसी महीने पूरे हो रहे हैं, इसकी तैयारियां भी पार्टी में जोर शोर से चल रही है। मंडल स्तर पर तमाम कार्यकर्ता और, नेता प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को सुनेंगे। इसके अलावा 14 अप्रे तक बूथ सशक्तिकरण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश में 51 हजार से ज्यादा बूथों को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों को घर-घर पहुंचाने जैसे कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
ज्योतिबा फुले और अंबेडकर की जयंती पर भी होंगे कई कार्यक्रम
वहीं इस बार पार्टी की ओर से ओबीसी मतदाताओं में पैठ बनाने के लिए 11 अप्रैल को ज्योतिबा फूले दिवस और दलित वर्ग में पैठ बनाने के लिए 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नेता दलित समाज के बस्तियों में जाकर जनसंपर्क करेंगे साथ ही उनके घरों में भोजन भी करेंगे।
वीडियो देखें- Arun Chaturvedi : वोटों की राजनीति के कारण एक वर्ग का तुष्टिकरण कर रही है सरकार | BJP
Published on:
05 Apr 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
