scriptजयपुर में शामिल पंचायतों का मैप अब पहचान पोर्टल पर, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण की परेशानी होगी दूर | map of panchayats included in Jaipur is now on identity portal problem of birth-death and marriage registration solved | Patrika News
जयपुर

जयपुर में शामिल पंचायतों का मैप अब पहचान पोर्टल पर, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण की परेशानी होगी दूर

पंचायती राज विभाग के आदेश के बाद सम्बंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (रजिस्ट्रार) ने जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण का कार्य करना बंद कर दिया। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा था।

जयपुरJun 07, 2025 / 11:46 am

Lokendra Sainger

jaipur news

फोटो- गूगल मैप

जयपुर ग्रेटर व हैरिटेज निगम में शामिल हुए झोटवाड़ा, सांगानेर, आमेर व बस्सी की ग्राम पंचायतों व राजस्व गांव अब पहचान पोर्टल पर मैप कर दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग के आदेश के बाद सम्बंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (रजिस्ट्रार) ने जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण का कार्य करना बंद कर दिया। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा था।
इसके बाद जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित राजस्व गांव व ग्राम पंचायत को पहचान पोर्टल पर मैप करवाया। इससे संबंधित राजस्व गांव व ग्राम पंचायत के लोगों को अपने क्षेत्र के नगर निगम जोन से जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन बनवाने की सुविधा मिल सकेगी। झोटवाड़ा पंचायत समिति के क्षेत्र को नगर निगम जोन झोटवाड़ा में, सांगानेर पंचायत समिति के क्षेत्र को नगर निगम जोन जगतपुरा में, आमेर पंचायत समिति के क्षेत्र को नगर निगम जोन आमेर तथा बस्सी पंचायत समिति के क्षेत्र को नगर निगम जोन आदर्श नगर में शामिल किया गया है।

ये ग्राम पंचायत शामिल

सरना डूंगर, हाथोज, माचवा, पीथावास, सबरामपुरा, निवारू, बोयतावाला, मुहाना, मदाउ, जगन्नाथपुरा, विधानी, दांतली, गोनेर, बीलवा कला, श्रीराम की नांगल, आशावाला, खेड़ी गोकुलपुरा, जयसिंहपुरा, बड़ी का बास, सिरोली, मोहनपुरा, दादिया, अखेपुरा, आकेड़ा डूंगर आदि को नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किया गया है।

Hindi News / Jaipur / जयपुर में शामिल पंचायतों का मैप अब पहचान पोर्टल पर, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण की परेशानी होगी दूर

ट्रेंडिंग वीडियो