31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: मोबाइल पर आएगा जन्म- मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र…जानें, कैसे मुफ्त में मिलेगा प्रमाण पत्र

राजस्थान में जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब घर बैठे ही प्रमाण पत्र की पीडीएफ आपको मोबाइल पर मिल जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 7 Jun 2025, 7:52 AM IST

मोबाइल पर आएगा जन्म - मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, पत्रिका फोटो

Rajasthan: राजस्थान में जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब घर बैठे ही प्रमाण पत्र की पीडीएफ आपको मोबाइल पर मिल जाएगी। पहले की तरह सिर्फ पंजीयन कराने कार्यालय जाना होगा। इस दौरान जिस मोबाइल नम्बर को रजिस्टर्ड कराएंगे, उस पर लिंक जाएगा और उसे खोलते ही प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा। इसके लिए नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (एनआइसी) ने एक ढांचा तैयार कर लिंक भेजना शुरू कर दिया है। सेंटर से जुड़े अधिकारियों की मानें तो पंजीयन कराने के अधिकतम 12 से 15 घंटे में प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

खास-खास

15,000 पंजीयन केंद्र हैं राज्य भर में
12,000 से अधिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजे गए राज्य भर में शुक्रवार को
8,000 जन्म, दो हजार से अधिक मृत्यु और 1800 से अधिक विवाह प्रमाण पत्र किए गए जारी

ये पैसे बचेंगे

50 रुपए जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र की एक प्रति लेने के लगते हैं। 110 से 200 रुपए विवाह प्रमाण पत्र के लिए जाते हैं।
यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है। इसे चालू कर दिया गया है। इस तरह का नवाचार देश में पहली बार किया गया है। लोग फॉर्म भरते समय उस मोबाइल नम्बर को लिखें, जिस पर वे व्हाट्सऐप चलाते हैं। -अमित अग्रवाल, तकनीकी निदेशक, एनआइसी

अभी यह हाल

शहरी निकायों की बात करें तो यहां प्रमाण पत्र थोड़ा जल्दी मिल जाते हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों को कई बार सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, पंचायतों में कई बार 10 से 15 दिन तक लग जाते हैं। ऐसे में फरियादी चक्कर काटते रहते हैं। इतना ही नहीं, कई बार संबंधित बाबू ही नहीं मिलते। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।

ये होगी प्रक्रिया

अपने पास के उप रजिस्ट्रार कार्यालय (जन्म-मृत्यु) में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म भरने के साथ मोबाइल नम्बर (जिस पर व्हाट्सऐप हो) डालना होगा।
फॉर्म जमा होने के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डिजिटल हस्ताक्षर के साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक लिंक जाएगा। इस लिंक को खोलने के साथ ही प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:राजस्थान रोडवेज बसों में ‘बस होस्टेस सेवा’ शुरू, जानें कैसे हवाई सफर जैसा मिलेगा अनुभव