30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIRAL VIDEO पर मंत्री भंवरलाल की सफाई, ‘मज़ाक में कही थी बात, मेरे खिलाफ साजिश’

Master Bhanwarlal Meghwal reacts on Viral Video controversy: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने खुद के विवादित बयान के वायरल हो रहे वीडियो ( Viral Video ) पर सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 11 Oct 2019, 12:09 PM IST

Master Bhanwarlal Meghwal reacts on Viral Video controversy

जयपुर।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ( Master Bhanwarlal Meghwal ) ने खुद के विवादित बयान के वायरल हो रहे वीडियो ( Viral Video ) पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि एक सभा में मज़ाक-मज़ाक में कही गई बात का वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा करार दिया।


मेघवाल ने कहा, 'कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। मजाक में कही गई बात का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया जा रहा है। मैं सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही पार्टी के सभी नेताओं का पूरा सम्मान करता हूं। उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरे दमखम के साथ प्रयास कर रहा हूं।'


जाने किस बयान से मचा बवाल

दरअसल, मंडावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने चूरू जिले में आयोजित कार्यक्रमों में सियासी तीर चलाए। इसी दौरान मास्टर भंवरलाल के विवादित बयानो का वीडियो भी वायरल हो गया।


वायरल हो रहे इस वीडियो में मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने पार्टी की हार-जीत को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा मंडावा चुनाव को लेकर सीएम का दो बार फोन आ चुका है। लेकिन मैंने कह दिया है कि मेरे अभी दो दिन कार्यक्रम है, इसके बाद मंडावा जाऊंगा।


भंवरलाल इस वीडियो में यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि मैंने कह दिया कि आप कहे तो जीता दूं और आप कहे तो हरा दें। उन्होंने सुजानगढ़ क्षेत्र के गांव गोन्दुसर में बुधवार शाम सरकारी स्कूल के कमरों के लोकार्पण कार्यक्रम यह बात कही।


मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में शिड्यूल कास्ट (अनुसूचित जाति) के वोट हैं। जिनको मास्टर भंवरलाल ही कांग्रेस को दिला सकता है। मेघवाल के इस कथन पर मंचस्थ कार्यकर्ता तालियां बजा इनका हौसला बढ़ाते नजर आए।


मेघवाल ने एससी के लोगों को आगे बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी तंज कसे। मंत्री ने अपनी ही सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने शिक्षामंत्री को नौसिखिया बताते हुए कहा कि, एेसा चालक खेत की हमेशा आड़ी-तिरछी बुवाई करता है।