5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट कल से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Weather Update : मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, कल से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

2 min read
Google source verification
weather_update.jpg

Weather Alert

Weather Update : मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल यानि 23 नवम्बर को राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक पलटी खाएगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में यानि कल 23 नवम्बर से राजस्थान का मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इस सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान के कई जिलों के मौसम पर आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी सर्द हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। तो हो सकता है कि कुछ जिलों में हल्की बारिश हो जाए।



माउंट आबू में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में Western Disturbance का प्रभाव खत्म होने के साथ ही मैदानी राज्यों में सर्दी फिर से बढ़ गई। उत्तरी भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में 24 घंटे के अंदर तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। जयपुर, अजमेर, माउंट आबू, बीकानेर में तापमान गिरने और सर्द हवाएं चलने से सुबह-शाम की ठंड बढ़ जाएगी। बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, 26 नवम्बर के बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

नया सिस्टम के सक्रिय होने पर तापमान गिरेगा

मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, 27 नवंबर को एक नया सिस्टम उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम के बाद राजस्थान में तापमान में गिरावट आएगी, जिसके बाद सर्दी बढ़ जाएगी।

जयपुर में बुधवार को कैसा रहा मौसम जानें

जयपुर में मौसम आज बुधवार को थोड़ा गरम था। रात बहुत ठंडी थी। ठंडी हवाएं भी चल रहीं थी। बुधवार सुबह से जयपुर में आसमान में सूरज चमक रहा था। पर हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं लग रही थी। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। जयपुर में आज शाम 5 बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस शहर में छाया घना कोहरा Visibility हुई कम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम