11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमबीबीएस काउंसलिंग : राज्य में 4437 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर की ओर से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान में 29 मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
एमबीबीएस काउंसलिंग : राज्य में 4437 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

एमबीबीएस काउंसलिंग : राज्य में 4437 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जयपुर। मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड जयपुर (Medical-Dental Counseling Board Jaipur) की ओर से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान में 29 मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 20 मेडिकल सरकारी और 9 मेडिकल कॉलेज निजी हैं। राजस्थान के सभी 29 मेडिकल संस्थानों में कुल 4437 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। काउंसलिंग का दूसरा राउंड ऑफलाइन होगा।

एजुकेशन एक्टपर्ट देव शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और एप्लीकेशन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2022 है। रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरने, शुल्क भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंटिंग 28 अक्टूबर तक और सीट आवंटन 31 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 1 से 4 नवम्बर के बीच कॉलेज में रिपोर्टिंग करना होगा। काउंसलिंग का दूसरा राउंड ऑफलाइन होगा। जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

फैक्ट

केन्द्र सरकार की सीटों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी
उधर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, नई दिल्ली की ओर से ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के राउंड-1 के तहत चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए 18 अक्टूबर अंतिम तारीख है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग