
राजस्थान सरकार ने लगाया काले कपड़ों पर बैन, क्योंकि मोदी आने वाले हैं
जयपुर. जयपुर में 7 जुलाई को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन सम्वाद कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर पंचायत समिति सभागार में हुई ग्राम सचिवों की बैठक में उपखंड अधिकारी विकास राजपुरोहित ने उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वाले लोगों को कार्यक्रम में न ले जाएं। न ही काले रुमाल ले जाएं।
एयरपोर्ट से स्टेडियम सड़क मार्ग से नहीं हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयुपर में एयरपोर्ट से सभा स्थल पर सड़क मार्ग से नहीं बल्कि हैलीकॉप्टर से पहुंच सकते हैं। रैली में आ रहे लोगों की सुविधा के लिए इस विकल्प पर विचार किया जा रहा है। हैलीकॉप्टर का उपयोग होने पर उसे सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतारा जाएगा। इसको लेकर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क भी साधा।
सभा स्थल अमरूदों के बाग में आने वाले बड़े वाहनों को जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर पार्क कराया जा सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने के लिए दूसरे मार्ग की जरूरत है। कोई विकल्प नहीं मिलने पर हवाई मार्ग का विचार किया गया। सभा स्थल के आस-पास और कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर स्टेडियम को चुना गया है। पुलिस ने इसकी इजाजत लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यक्रम को अन्तिम रूप मंगलवार को दिया जाएगा।
एेतिहासिक होगी रैली: सैनी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि रैली एेतिहासिक होगी। जिन को लाभान्वित किया है, उनमें से अधिकांश को यहां बुलाने का प्रयास है।
मोदी की यात्रा पर विरोध -प्रदर्शन करेगी पीपल्स ग्रीन पार्टी
इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान विरोध -प्रदर्शन करेगी। पार्टी के अध्यक्ष भानु खोरवाल ने विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के शासन में गरीब, युवा और किसान निराश है। सरकार की नीतियों से आमजन परेशान हो रहा है। इसलिए पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।
Published on:
02 Jul 2018 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
