Mehndi Men : Mohan Lal chouhan का हुनर
हुनर किसी रंग और रूप में ढला नहीं होता। महिला और पुरूष नहीं देखता। हुनर सिर्फ दिमाग की एक उपज है, जो पॉजिटिव एनर्जी ( Positive energy ) के रूप में भीड़ में आपको अलग पहचान देता है। बस इसमें मकसद अच्छा हो। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए बड़ी रेखा खींचने का हौसला हो। कुछ ऐसे ही है जयपुर हसनपुरा ( Hasanpura ) निवासी सेलिब्रेटी मेहंदी डिजाइनर ( Celebrity Mehandi Designer ) मोहन लाल चौहान। बचपन से दादी के साथ मेहंदी के पौधों की देखभाल करना, पत्तों की पिसाई कर मेहंदी बनाना सीखने वाले चौहान ने छोटे से हुनर को स्टार्टअप के रूप में खड़ा कर दिया है। स्वयं ही नहीं बल्कि कई युवाओं को ट्रेनिंग भी दे रहे है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) , ऋचा चड्ढा( richa chadda ) , भावना शर्मा, गीता बिष्ट को मेहंदी लगाने वाले चौहान ने बताया कि दादी जी शौकिया मेहंदी लगाती थी। मैं भी उनके साथ फंक्शन में हेल्प करता। कई बार महिलाओं का विभिन्न डिजाइन की डिमांड करते। मेरी हैडराइटिंग अच्छी थी, क्रिएशन करने का शौक था। मैंने आकृतियां बनाने की कोशिश की।
मेरा शौक जुनून में बदला तो लोग कहने लगे मेहंदी ही बनाएगा या और कुछ भी करेगा। लेकिन मेरी डिजाइन को प्रशंसा भी मिलने लगी। फिर मैंने सोच लिया कि हुनर को मरने नहीं दूंगा। मोहन लाल कहते है कि आज हर तरफ स्टार्टअप शब्द की गूंज है। युवा टेक्निकल आइडिया को डवलप कर रहे है। मैं भी हुनरबाजी को स्टार्टअप की तरह बढ़ा रहा हूं। अभी कई युवाओं को प्रोफेशनल डिजाइनर बनाने की ट्रेनिंग दे रहा हूं।
मुझे मेहंदी डिजाइन करते हुए 25 साल हो गए। पहली बार जब मेहंदी लगाई तो 51 रुपए, पताशे और 5 बर्तन मिले। आज मेरी लगन का असर है कि मुंबई, पुणे, बैंगलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली जैसे कई शहरों के बड़े घरानों की शाही शादियों में मेहंदी की खुशबू बिखेरने का मौका मिला।
वर्तमान में मेहंदी डिजाइन में सबसे ज्यादा पोट्रेट मेहंदी का शौक है। इसमें महिलाएं फीगर, गणेशजी, दूल्हा-दुल्हन, डोली, शिव-पार्वती, राधा किशन आदि की डिमांड करते है। मोहन लाल चौहान को अभी विवेकानंद गौरव अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड सहित कई अवार्ड मिल चुके है।
Published on:
14 Dec 2019 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
