
जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी स्वागत करते हुए।
जयपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सीएम फेस का ऐलान होने के बाद राजस्थान में नए सीएम को लेकर आज सस्पेंस खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में भाजपा ने एक नया रिवाज शुरू किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व प्रमुख दावेदार से ही नए सीएम के नाम की घोषणा कराई है। इसके पीछे यह भी संभावना जताई जा रही है कि ताकि पार्टी में अंदरूनी विरोध नहीं हो। मध्यप्रदेश में सोमवार को जब मोहन यादव का नाम सामने आया तो इसकी घोषणा वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने की। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी नए सीएम विष्णुदेव साह के नाम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने की है। यही फार्मूला राजस्थान में भी अपनाया जाता है तो पूर्व मुख्यमंत्री व प्रमुख दावेदार वसुन्धरा राजे से ही नए सीएम की घोषणा कराई जा सकती है।
आज दोपहर में केंद्रीय रक्षा मंत्री और राजस्थान के लिए भाजपा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राजस्थान के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और भाजपा नेता सरोज पांडे भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने उनका जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय पर आज शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक अपने नेता को चुनेंगे। इससे पहले पर्यवेक्षक भी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का मन टटोलेंगे। सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पहले रजिस्ट्रेशन और फिर लंच होगा। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में सीएम के साथ—साथ दो डिप्टी सीएम की भी घोषणा हो सकती है। साथ ही स्पीकर भी बैठक में ही घोषित किया जा सकता है।
चौंकाने वाला हो सकता है ऐलान
पार्टी ने छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में नए चेहरों को सीएम बनाकर चौंकाया है। इसी तरह राजस्थान में भी किसी नए फेस को सीएम का पद देकर चौंकाया जा सकता है। अभी तक दोनों राज्यों में संघ की पसंद की तवज्जो दी गई है। ऐसे में राजस्थान में भी संघ की पसंद को सीएम की कुर्सी दी जा सकती है।
Published on:
12 Dec 2023 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
