4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी, चलेगी धूलभरी हवाएं

पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अगले पांच दिन तक लू चलने और दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 09, 2019

weather

जयपुर।

बीते दो दिन में प्रदेश में चली धूलभरी हवा के कारण पारे में आई गिरावट ने गर्मी के तेवर थोड़े नर्म किए है लेकिन अब फिर से आगामी दिनों में आसमान से आग बरसने व लू का दौर प्रदेश में चलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अगले पांच दिन तक लू चलने और दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बौछारें गिरने पर गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते चौबीस घंटे में फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और पश्चिमी राजस्थान में सूरज आग उगलने लगा है। दिन में पारा कुछ इलाकों में 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की हलचल के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटे में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। जिसके असर से प्रदेश के पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में भी सप्ताह के अंत तक फिर से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है।

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में दिन में पारा सामान्य रहा लेकिन फिर भी धूप की तीखी तपिश शहरवासियों को महसूस हुई। हालांकि बीती रात शहर का तापमान सामान्य रहा है। आज सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही के साथ सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह शहर में 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा के कारण सूर्योदय से पहले मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने व दिन में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में अगले 48 घंटे में रहेगा लू का असर
पूर्वी राजस्थान— सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़
पश्चिमी राजस्थान — बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, झालावाड़

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग