Heavy Rain: राजस्थान में तेज बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए है। प्रदेश में जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, कोटा, बारां और बूंदी जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सबसे अधिक बारिश दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में 196 मिमी हुई। जयपुर में बीते 24 घंटे में पौने आठ इंच बारिश हुई। यहां सड़कें दरिया बन गईं। घरों में पानी भर गया।