23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : राजस्थान के 19 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग के ताजे अपडेट के अनुसार 3 घंटे में राजस्थान के 19 जिलों में हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Meteorological Department yellow alert today in 3 hours Rajasthan 19 districts Heavy rain

जयपुर के मौसम का दृश्य। फाइल फोटो - ANI

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ कहीं-कहीं पर बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के दोपहर 1.45 बजे आए नए अपडेट के अनुसार 3 घंटे में राजस्थान के 19 जिलों में हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, टोंक तथा नागौर जिले में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम में बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। येलो अलर्ट के अनुसार हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। वहीं फलोदी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू में सबसे ज्यादा तापमान रहा। वहीं, 2 दिन लगातार सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 24 मई से प्रदेश में फिर गर्मी ​पड़ेगी। हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य में 24 मई से गर्मी तेज होगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पश्चिमी जिलों में अत्याधिक हीटवेव और पूर्वी, उत्तरी जिलों में हीटवेव और वार्म नाइट का प्रभाव रहने की संभावना है।

जयपुर में होगी शाम तक बारिश!

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में शनिवार दिनभर जयपुर में तेज गर्मी रही। जयपुर के मौसम का आज दोपहर 2 बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार जयपुर और आस पास के क्षेत्र में शाम तक ​हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राज्य में 20 जून को प्रवेश करेगा मानसून

भारतीय मौसम केन्द्र के अनुसार 20 जून को मानसून के राजस्थान के प्रवेश की संभावना है, यह सबसे पहले डूंगरपुर-बांसवाड़ा से टकरा सकता है इसके बाद 25 जून को झालावाड़ में प्रवेश करने के बाद पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। 30 जून तक आधे राज्य में पूरी तरह छाने के बाद इसके 5 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान में पहुंचने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग