
Surguja Crime news
जयपुर
आप जयपुर में हैं और आपने मकान सूना छोड़ दिया..... फिर चाहे दिन हो या रात। चोरी होना लगभग तय है। चोर वे वस्तुएं भी ले जाते हैं जिनकी कीमत उनके लिए कुछ नहीं हैं लेकिन परिवार के लिए वह किसी खजाने से कम नहीं है। ऐसा ही मामला मुहाना थाना इलाके से सामने आया है। चोरों ने नौ सेना से रिटायर हुए एक अफसर के मैडल, सम्मान पत्र तक नहीं छोडे। ये उनकी जीवन भर की कमाई थी और इससे ईमोशन जुड़े हुए थे।
मुहाना पुलिस ने बताया कि मुहाना मंडी के नजदीक रहने वाले सुमित गर्ग के यहां चोरी हुई हैं। सुमित के बड़े भाई अमित गर्ग जो पिछले दिनों ही नौसेना में सेवा देकर रिटायर हुए हैं। वे जयपुर शिफ्ट हुए। अपना पूरा सामान, मैडल, सम्मान पत्र सभी कुछ जयपुर अपने भाई सुमित के यहां ले आए। जिस दिन कोरियर से सामान आया उस दिन दोपहर में घर में सुमित नहीं थे। वे अपने कार्यालय के काम से अलवर गए थे।
वहीं परिवार अपने गांव भरतपुर गया था। पीछे से सामान आया तो पड़ोसियों ने सामान घर में रखवाया दिया। रिटारमेंट के बाद जिम्मेदारियां पूरी कर अमित भी अपने भाई के यहां आने लाने वाले थे। लेकिन दोनो भाईयों की गैर मौजूदगी में दिन दहाड़े ही घर से सामान चोरी हो गया। चोर करीब पचास हजार रुपए कैश, सोने चांदी के लक्ष्मी गणेश, हार, चूडि़यां, कान की बालियों समेत अन्य जेवर ले गए। साथ ही टीवी, डिनर सैट, कैमरा, लैपटाॅप, घडियां और वह सूटकेस भी ले गए जिसमें तमाम दस्तावेज और रिटायरमेंट के बाद के दस्तावेज थे।
अब आसपास ले सीसी कैमरे ही पुलिस का एक मात्र सहारा है। उनकी पहचान कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Published on:
26 Dec 2021 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
