उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों, दूध की हैंडलिंग में लगे कर्मचारियों, डेयरी प्लांट और लेबोरेट्री में काम कर रहे तकनीकी अधिकारियों और पैकिंग से लेकर दुग्ध वितरण तक सभी गतिविधियों में लगे कार्मिकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। देशव्यापी लोकडाउन के चलते दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कर्मचारियों की उपलब्धता, समय पर दूध की सप्लाई, सोशल डिस्टेंसिंग मैन्टेन कर काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना के प्रभाव से बचाए रखने जैसी अनेक चुनौतियां है, जिनका सामना कर जयपुर डेयरी इस परिस्थिति में भी दूध की सप्लाई नियमित रूप से कर रही है।