27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफसरों की कार्यशैली पर मंत्री महेश जोशी नाराज, बोले, सीएम गहलोत से करूंगा शिकायत

Minister Mahesh Joshi: ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने सवाल उठाए है। मंत्री जोशी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर बिजली कनेक्शन जारी करने में मनमानी के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
अफसरों की कार्यशैली पर मंत्री महेश जोशी नाराज, बोले, सीएम गहलोत से करूंगा शिकायत

अफसरों की कार्यशैली पर मंत्री महेश जोशी नाराज, बोले, सीएम गहलोत से करूंगा शिकायत

जयपुर। ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने सवाल उठाए है। मंत्री जोशी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर बिजली कनेक्शन जारी करने में मनमानी के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। मंत्री ने इसकी शिकायत सीएम अशोक गहलोत से भी करने की बात कही है।

मंत्री जोशी ने पेजयल योजनाओं के बिजली कनेक्शन जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई है। मंत्री जोशी ने जल जीवन मिशन के मुख्य अभियंता बकाया बिजली कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को आधार बनाकर मंत्री जोशी सीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे। मंत्री जोशी ने कहा है कि बिना बिजली कनेक्शन के प्रदेशभर में छह महीने से सैकड़ों पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। ऊर्जा विभाग की ओर से इन पेयजल परियोजनाओं को विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे है। ऐसी परियोजनाओं की उन्होंने विभाग के अधिकारियों से डिटेल मांगी है। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएचईडी ने बिजली कनेक्शन के लिए करोड़ों रुपए के डिमांड नोटिस जमा करवा दिए है। इतना ही नहीं, मंत्री महेश जोशी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर कनेक्शन जारी करने में मनमानी करने के भी आरोप लगाए है।

यह भी पढ़ें: 5 माह पहले पूरा होना था काम, 7 साल बाद भी नहीं मिल पाई सौगात, हजारों लोगों की राह अधूरी

जल जीवन मिशन में आ रही परेशानी
जल जीवन मिशन के तहत घर—घर पानी पहुंचाने में बिजली कनेक्शन नहीं होने से पीएचईडी को परेशानी आ रही है। विभाग के अफसरों की माने तो जलदाय विभाग ने बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि भी जमा करवा दी, इसके बाद भी बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे है। ऐसे में जल जीवन मिशन की गति में बिजली कनेक्शन बाधक बनते जा रहे है।