17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट से नोटिस

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी को बलात्कार मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए दायर याचिका पर कई माह से सुनवाई नहीं होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 28, 2023

photo_6100544519465449821_x.jpg

जयपुर. राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी को बलात्कार मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए दायर याचिका पर कई माह से सुनवाई नहीं होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और रोहित जोशी को नोटिस जारी कर पूछा है कि याचिका पर क्यों न त्वरित सुनवाई की जाए।


न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने पीडि़ता की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर यह कहा। याचिका में कहा कि बलात्कार मामले में रोहित जोशी को अग्रिम जमानत मिल गई। इसके बाद पीडि़ता पर केमिकल अटैक हुआ, वहीं उसके पिता और भाई पर हमला हुआ। ऐसे में अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए जुलाई 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : पड़ोसी राज्यों के भाजपा नेता अब राजस्थान में डालेंगे डेरा

हाईकोर्ट ने सुनवाई 30 जनवरी 2024 को तय की है और इसे बलात्कार मामले में दर्ज एफआईआर के खिलाफ दायर याचिका के साथ सूचीबद्ध किया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि दिल्ली हाईकोर्ट को बलात्कार मामले में अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर त्वरित सुनवाई का निर्देश दिया जाए।

यह भी पढ़ें : दोनों हाथ नहीं, फिर पैरों की अंगुलियों से पीएम मोदी को लिखा ऐसा लैटर और मिल गया बड़ा तोहफा