23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजेंद्र गुढ़ा के अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, गहलोत पर हमलावर हुई भाजपा

सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा में जयपुर के महापुरा में हुई सभा में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान की सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट के कमीशन से भी ऊपर जा रही है, करप्शन की सारी हदें पार कर दी हैं। गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा ने सीएम अशोक गहलोत को घेरा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 15, 2023

राजेंद्र गुढ़ा के अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, गहलोत पर हमलावर हुई भाजपा

राजेंद्र गुढ़ा के अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, गहलोत पर हमलावर हुई भाजपा

जयपुर। सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा में जयपुर के महापुरा में हुई सभा में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान की सरकार कर्नाटक के 40 परसेंट के कमीशन से भी ऊपर जा रही है, करप्शन की सारी हदें पार कर दी हैं। गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा ने सीएम अशोक गहलोत को घेरा है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए 'Zero Discretion, Zero Corruption & Zero Tolerance' के वादे की हकीकत उनके मंत्री स्वयं बता रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ही मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर जो आरोप लगाए हैं वो अत्यन्त गंभीर है, इसकी निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। राठौड़ ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मंत्री के बयान से एक बार फिर से सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं।

राजस्थान सर्वाधिक भ्रष्ट प्रदेश

राठौड़ ने कहा कि इंडिया करेप्शन सर्वे, ट्रेस रिश्वत जोखिम मैट्रिक्स व ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे में भी राजस्थान को देश का सर्वाधिक भ्रष्ट प्रदेश माना गया है, जहां बिना रिश्वत के कोई फाइल आगे नहीं जाती। मुख्यमंत्रीजी, विपक्ष पर नहीं तो कम से कम अपने मंत्रिमंडल के साथियों की बात पर तो भरोसा करो।

सीएम को इस्तीफा देना चाहिए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोतजी आपकी सरकार के मंत्री आपकी ही सरकार पर भारत की सबसे भ्रष्टाचार और कमीशन खोर सरकार का आरोप लगा रहे हैं। क्या ऐसी स्थिति में आपको अपने पद पर बने रहना चाहिए? अगर थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।