केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रदेश में हजारों कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात को इंगित करता है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आ रही है। कांग्रेस का जहाज डूब रहा है। डूबते हुए जहाज में से कई लोग भाजपा में आ रहे हैं। यह तय है कि भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी। अशोक गहलोत के मंदिर जाने पर शेखावत ने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर तोडे, तुष्टिकरण की राजनीति की। अब जनता सब समझ रही है कि ये लोग क्यों मंदिरों में जा रहे हैं।