1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रियों को विशिष्ट सहायक का इंतजार, फिर तेज होगी काम की रफ्तार

तीन केबिनेट और 13 राज्यमंत्रियों के यहां लगने हैं विशिष्ट सहायक
less than 1 minute read
Google source verification
मंत्रियों को विशिष्ट सहायक का इंतजार, फिर तेज होगी काम की रफ्तार

मंत्रियों को विशिष्ट सहायक का इंतजार, फिर तेज होगी काम की रफ्तार

राज्य सरकार ने सात उप मुख्यमंत्री- मंत्रियों के यहां तो आरएएस ( विशिष्ट सहायक ) अफसर लगा दिए हैैं, लेकिन अभी भी 16 मंत्रियों को विशिष्ट सहायक नहीं मिले हैं। इन मंत्रियों को शपथ लिए हुए करीब सवा माह हो चुका है। विशिष्ट सहायक नहीं होने से मंत्रियों को जिस गति से काम करना चाहिए, उस गति से काम नहीं कर पा रहे हैं। हालत यह है कि कई मंत्रियों के यहां तो फाइलें ही नहीं निकल रही।

सरकार में मंत्रियों के यहां लगने वाले विशिष्ट सहायक की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये विशिष्ट सहायक मंत्री और उनके अधीन विभागों के बीच एक सेतु के रूप में तो काम करता है ही साथ ही विधायकों की सिफारिशों से लेकर सीएमओ के बीच तालमेल की भूमिका भी यही निभाते हैं। मंत्री से कब कौन मिलेगा? किस फाइल पर लिखने से पहले पूछने पर मंत्री को क्या राय देनी है? मंत्री के यहां लगाए गए स्टाफ में कौन क्या कर रहा है? मंत्रियों के दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रम जारी करना सहि कई अनगिनत काम विशिष्ट सहायक के होते हैं। विशिष्ट सहायक नहीं लगने से मंत्रियों को इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।