
यह माेबाइल एप बताएगा, आप कैसे हो मालामाल
जयपुर
krishi kisan app For Farmers : 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए केन्द्र सरकार का किसान कल्याण मंत्रालय लगातार नई नई कोशिशें कर रहा है। इन कोशिशों के जरिए किसानों को बेहतर खेती के तौर तरीकों के साथ ही कम लागत में अधिक पैदावार करने के साथ अन्य कई तमाम जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी के तहत केन्द्र सरकार ने हाल ही में किसानों के लिए एक एप लॉन्च किया है। यह एप किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। एप के जरिए किसानों को घर बैठे जानकारी मिल सकती है कि वो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किस तरह के बीज का उपयोग करें, कौनसी फसल उगाए और खेतीबाड़ी के लिए किस कृषि तकनीक का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के लिए यह एप लॉन्च किया है। इस एप का नाम है कृषि किसान। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आसानी से मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। सरकार ने यह मोबाइल एप्लीकेशन खेती किसानी को आसान बनाने के लिए किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए तैयार करवाया है। इस एप के जरिए किसान घर बैठे ही ऐसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं, जो उनके लिए बहुत काम की हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने यह एप लॉच किया है।
एप से मिलेंगी ये जानकारी
इस कृषि किसान एप की खास बात यह है कि इसमें सरकार के पास जियो-टैग युक्त फसल डेमो खेत और बीज केन्द्र हैं, उनकी जानकारी एप के जरिए किसानों को उपलब्ध करवाई गई है। इस एप के माध्यम से डेमो खेत का प्रदर्शन देखा जा सकता है। इस एप के जरिए यह किसानों को यह मालूम होगा कि उनके आसपास किस स्थान पर वैज्ञानिक तरीके से खेती की जा रही है। इस जानकारी के जरिए किसान अपने नजदीक के स्थान पर जानकार खेती के वैज्ञानिक तौर तरीकों को सीख सकता है।
खेती के तरीकों की जानकारी
इसके साथ ही एप से किसान यह जानकारी भी ले सकते हैं कि आमदनी बढ़ाने के लिए कौनसी और किस तरह से खेती की जाए। इस एप के जरिए किसान सीड हब की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके तहत देशभर में फैले 150 सीड हब की जानकारी किसानों को मिलेगी। सीड हब के साथ ही किसान मिनी किट डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी भी यह एप किसानों को देगा। किसानों को इसके माध्यम से यह पता चल सकेगा कि अपने जिले में उन्हें मिनी किट की सुविधा कब और कहां मिलेगी। इस तरह से किसानों के लिए यह मोबाइल एप बहुत काम का है।
Published on:
03 Oct 2019 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
