5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में बदमाशों ने फूंक दी फैक्ट्री, लगा दी आग, फैली दहशत, लाखों का सामान जलकर राख

जैसे-जैसे प्लास्टिक जलता गया, वैसे-वैसे आग की लपटें बढ़ती गईं और फैक्ट्री में विस्फोट जैसी स्थिति पैदा हो गई।

2 min read
Google source verification

Jaipur News : करधनी स्थित सरना डूंगर इलाके में एक प्लास्टिक रिसाइकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग देर रात लगभग 2:30 बजे लगी। जिसने फैक्ट्री में तबाही मचाई। फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक के जलने से आग तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जैसे-जैसे प्लास्टिक जलता गया, वैसे-वैसे आग की लपटें बढ़ती गईं और फैक्ट्री में विस्फोट जैसी स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें :

धार्मिक मेलों के चलते अवकाश घोषित, 5 व 14 नवम्बर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल वाहनों को बुलाया गया, जिन्होंने 50 से ज्यादा चक्कर लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे तक अधिकांश आग को काबू में कर लिया।

यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

हालांकि, इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में लगी आग से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फैक्ट्री मालिक नंदसिंह शेखावत ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में आग लगाई गई है। शार्ट सर्किट से आग नहीं लगी है। क्योंकि करीब दो महीने पहले भी आग लगाई गई थी। आग फैक्ट्री के बाहर से लगाई गई, जो अंदर तक चली गई। बाहर कोई वायरिंग ही नहीं थी जो आग लग सके। गनीमत यह रही कि दो महीने पहले जब आग लगी थी तब मैंने 10-12 कर्मचारियों को बाहर रूम अलग से दिलवा दिया था। पहले वह फैक्ट्री में ही सोते थे। इसलिए कल जो आग लगाई गई, उसमें मेरे कर्मचारी बच गए। इस संबंध में करधनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग